यूपी: यूपी के इन चार शहरों में भी कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की हो रही तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत चार शहरों में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद सरकार अब गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में भी इस प्रणाली को लागू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के लिए समीक्षा करने के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत चार शहरों में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद सरकार अब गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में भी इस प्रणाली को लागू करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के लिए समीक्षा करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि इससे पहले , नोएडा, वाराणसी और कानपुर में यह प्रणाली लागू हो चुकी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इस सिस्टम को लागू करने के लिए समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में इस प्रणाली को लागू करने को लेकर विचार चल रहा है। ज्ञात हो कि यूपी में सबसे पहले लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरी प्रणाली को लागू किया गया। इसके अच्छे परिमाम सामने आने के बाद वाराणसी और कानपुर में भी सरकार ने इस प्रणाली लागू किया। अब धीरे-धीरे अन्य शहरों की भी समीक्षा का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

संबंधित समाचार