यूपी: औसत से कम बारिश के बाद भी इन जिलों में आई बाढ़, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हर साल की तरह इस साल भी यूपी में 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, वहां भी लोगों के घर बाढ़ में डूब गए हैं। यूपी के बाढ़ से पीड़ित 23 जिलों में से 11 जिले …

लखनऊ। हर साल की तरह इस साल भी यूपी में 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, वहां भी लोगों के घर बाढ़ में डूब गए हैं। यूपी के बाढ़ से पीड़ित 23 जिलों में से 11 जिले ऐसे ही हैं। यहां बारिश तो भरपूर नहीं हुई लेकिन, बाढ़ आ गयी है।

क्या है इसके पीछे का कारण?

फतेहपुर, गोण्डा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, बहराइच, गाज़ीपुर, चंदौली, आगरा, चित्रकूट, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, भदोही, कौशाम्बी, इटावा, वाराणसी, बलिया, हमीरपुर, बांदा, जालौन, प्रयागराज और मिर्जापुर में बाढ़ आयी है जिसमें 5 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है।

इन जगहों की हालत देखकर ऐसा लगता है मानों जमकर बरसात हुई हो, लेकिन हकीकत कुछ उल्टी है । इनमें से फतेहपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, गाज़ीपुर, चंदौली, आगरा, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, कौशाम्बी, इटावा और जालौन में औसत से कम बारिश हुई है। चंदौली, फर्रूखाबाद और कानपुर देहात में तो औसत से 50% ही बारिश हुई है फिर भी बाढ़ की स्थिती हो गई। आपको बतादें कि इसकी मुख्य वजह है नदियों का उफान। ये जरूरी नहीं कि यूपी से होकर बहने वाली नदियों में उफान तभी आयेगा जब यहां भारी बारिश हो। पिछले एक हफ्ते में मध्य प्रदेश और राजस्थान में जमकर पानी गिरा और यही पानी गंगा और यमुना में बहकर यूपी में आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजीपुर में बाढ़ और राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जी ने ये भी कहा कि 24 जनपदों के 620 गांवों में बाढ़ का असर है और राजस्थान, हरियाणा से अतिरिक्त जल छोड़ने से ये हालत हुई है।

 

 

संबंधित समाचार