आजमगढ़: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रात में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई फायरिग से भगदड़ की स्थिति बन गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। संघर्ष के पीछे मिड-डे-मील के राशन वितरण में गड़बड़ी को मूल वजह बताई जा …
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में रात में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई फायरिग से भगदड़ की स्थिति बन गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। संघर्ष के पीछे मिड-डे-मील के राशन वितरण में गड़बड़ी को मूल वजह बताई जा रही है।
गांव के कोटेदार मुमताज ग्राम प्रधान अरविद यादव की पत्नी निर्मला देवी की देखरेख में एमडीएम का वितरण कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कोटेदार और उपस्थित लोगों में विवाद हुआ तो मारपीट शुरू हुई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करा दिया। शाम 6.30 बजे चाय-पकौड़ी की दुकान पर कुछ लोग ग्रामीणों को गाली दे रहे थे।
गांव के युवक गौरव ने आपत्ति जताई तो सब लोग वहां से चले गए, लेकिन इसी खुन्नस को लेकर रात आठ बजे वर्तमान प्रधान सहित सैकड़ों लोग लाठी-डंडे के साथ पूर्व प्रधान डा. राजेश सिंह के घर पर चढ़ाई कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। किसी ने हवाई फायरिग की तो भगदड़ मच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
