जियो ने एयरटेल को किया 1004.8 करोड़ रुपये का भुगतान, स्पेक्ट्रम सौदा हुआ पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली दो कंपनियों भारती एयरटेल और रिलायंस जियो इंफोकॉम के बीच तीन सर्किलों में एयरटेल के 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का जियो द्वारा उपयोग किये जाने का सौंदा पूरा हो गया है। एयरटेल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस सौदे को लेकर जियो ने उसको 1004.8 करोड़ …

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली दो कंपनियों भारती एयरटेल और रिलायंस जियो इंफोकॉम के बीच तीन सर्किलों में एयरटेल के 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का जियो द्वारा उपयोग किये जाने का सौंदा पूरा हो गया है।

एयरटेल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस सौदे को लेकर जियो ने उसको 1004.8 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और जियो अब स्पेक्ट्रम से जुड़े 469.3 करोड़ रुपये की देनदारियों को भी पूरा करेगी।

एयरटेल ने जियो के साथ स्पेक्ट्रम हस्तातंरित करने का सौदा किया था जिसे नियामक मंजूरी की जरूरत थी। सभी तरह की औपचारिकताओं के पूर्ण होने पर जियो द्वारा इस संबंध में भुगतान किये जाने से यह सौदा पूरा हो गया है।

संबंधित समाचार