सीतापुर: बोर्ड में प्लग लगाते समय किशोर को लगा करंट, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। ऐसे में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सदरपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का …

सीतापुर। सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। ऐसे में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सदरपुर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

सदरपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी गुनिराम लोनिया (15) पुत्र राम कुमार लोनिया शुक्रवार की दोपहर घर में पंखा चलाने के लिए प्लग को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी बीच असावधानी के कारण उसे जोरदार करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद परिवार के लोग उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदरपुर लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गुनिराम ने दम तोड़ दिया। पता चला है कि परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार