सीतापुर: गुटखा व्यापारी लूटकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक सप्ताह पूर्व गोली मार कर गुटखा व्यापारी से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। व्यापारी को गोली मार कर हुई लूट की इस वारदात को हरदोई जिले के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार …

सीतापुर। सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक सप्ताह पूर्व गोली मार कर गुटखा व्यापारी से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। व्यापारी को गोली मार कर हुई लूट की इस वारदात को हरदोई जिले के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई कुछ नकदी, असलहे, कारतूस, बाइक आदि बरामद की है।

हालांकि दो अन्य लुटेरों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात खुलासा करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का दावा है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही दबोचा जाएगा। इस खुलासे में पुलिस अधिकारियों के अलावा मिश्रिख पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम की भूमिका काफी अहम बताई जा रही है।

जानकारी हो कि नैमिषारण्य इलाके के औरंगाबाद निवासी आरिफ पुत्र असद अली गुटखा व्यपारी हैं। उनकी मिश्रिख के नहर चौराहे के पास एजेंसी है। छह अगस्त को वह अपनी एजेंसी से तीन लाख के करीब कैश लेकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गंगापुर मोड़ के निकट बाइक सवार तीन लुटेरों ने उनको रोक कर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला कर जख्मी कर दिया था और नोटों से भरा बैग लेकर भाग निकले थे। लूट की इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। आईजी रेंज को भी आना पड़ा था। एसपी आरपी सिंह ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई थीं।

एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि साक्ष्यो के आधार पर नहर चौराहे से हरदोई मार्ग पर गन्दा नाला के पास से घटना में संलिप्त हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला निवासी रामू व यहीं के निवासी राजकपूर और नीरू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूटी गई रकम में से 72 हजार की नकदी, आरिफ का पैन कार्ड, आधार कार्ड व चेकबुक, एक एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, दो मोबाइल, तीन तमंचे व छह कारतूस बरामद किये गये है।

ऐसे अंजाम दी वारदात

पुलिस द्वारा दबोचे गए तीनों शातिर बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन उन लोगों ने कमला पसंद व्यवसायी द्वारा अपने बैग में पैसे लेकर जाने की सूचना अपने साथियों को दी थी, तो जैसे ही गंगापुर मोड़ के पास उक्त व्यवसायी फोन पर बात करने को रुका वैसे ही बैग लेने का प्रयास करने पर व्यवसायी द्वारा विरोध किया गया। विरोध करने पर उन लोगों ने उसपर हमला कर बैग लूट लिया और भाग निकले। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपनी दो अन्य साथियों कन्नौज कोतवाली इलाके के मकरंदनगर निवासी नन्हू व हरदोई कोतवाली देहात के नानकगंज निवासी वीरू के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने अभी नन्हू व वीरू की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनको भी दबोचा जाएगा।

इन पुलिस कर्मियों को मिली कामयाबी

लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में मिश्रिख पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में मिश्रिख कोतवाली मनोज कुमार यादव, मिश्रिख में तैनात दारोगा रोहित दुबे, ऋषभ यादव, स्वाट व सर्वलासं टीम के सब इंस्पेक्टर अजय रावत, मनीष सिंह, मिश्रिख के हेड कांस्टेबिल परमेंदर, आरक्षी अमित कुमार, शगुन, अशोक कुमार, रामकृष्ण, रवि, उमेश, राहुल कुमार आनंद कुमार व सोहन पाल आदि शामित थे।

संबंधित समाचार