कानपुर: मामूली विवाद में होटल कर्मियों और युवकों में जमकर हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर जिले के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में देर रात घंटाघर चौराहे पर होटल पर खाना खाने के दौरान युवकों की होटल कर्मियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर होटल कर्मियों ने युवकों को बीच सड़क जमकर बेल्टों से पीटा। पिटाई में एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटनास्थल से चंद …

कानपुर। कानपुर जिले के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में देर रात घंटाघर चौराहे पर होटल पर खाना खाने के दौरान युवकों की होटल कर्मियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर होटल कर्मियों ने युवकों को बीच सड़क जमकर बेल्टों से पीटा। पिटाई में एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर हरबंश मोहाल थाने की चौकी पर पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने मारपीट रोकने की जरूरत नहीं समझी। बाद में पहुंची कलक्टरगंज पुलिस ने दो आरोपितों को दोबाचा है।

गांधी नगर निवासी रिभष उर्फ गोलू गुरुवार की रात चंद्रिका देवी मंदिर के पास रहने वाले साथी दीपक के साथ घंटाघर के जयसिया राम होटल में खाना खाने के लिए देर रात 12:30 बजे आये थे। खाना खाकर यहां से जाने के दौरान होटल कर्मी पुत्तन लाल, बृजमोहन यादव, हर्षित गुप्ता व गंगाराम ने उनके साथ मजाक किया। जिसका विरोध करने पर गाली-गलौज की दोबारा विरोध किया तो बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।

हमलावरों की पिटाई से दीपक अचेत होकर गिर पड़ा, जबकि उसे भी गंभीर चोटे आयी हैं। थाना प्रभारी कलक्टरगंज संजीव कांत मिश्र ने बताया कि मामूली कहासुनी के विवाद में मारपीट हुई थी। दो आरोपितों परसौली कर्नलगंज गोंडा निवासी मंशाराम और वहीं के बृजमोहन यादव को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार