बदायूं: पार्सल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर पार्सल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला के पति और बेटा घायल हो गए। तीनों लोग एक बाइक से दवा लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। थाना कादरचौक के गांव लभारी निवासी …

बदायूं, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर पार्सल गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला के पति और बेटा घायल हो गए। तीनों लोग एक बाइक से दवा लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।

थाना कादरचौक के गांव लभारी निवासी कमलेश (44) अपने बेटे विकास की दवा लेने के लिए पति शिशुपाल के साथ एक बाइक से राजकीय मेडिकल कॉलेज जा रही थीं। शिशुपाल मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर पर बाइक से दो पर यूटर्न ले रहे थे। तभी उझानी की ओर से तेज रफ्तार से आई पार्सल गाड़ी यूपी 81 सीटी 8003 ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति शिशुपाल और बेटा विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर शिशुपाल को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शेखूपुर चौकी इंचार्ज खुर्शीद अहमद ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार