बदायूं: एंबुलेंस व डीसीएम की भिड़ंत में एंबुलेंस चालक की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। सहसवान-बदायूं मार्ग पर गांव हजरतगंज के पास बदायूं से गुड़गांवा जा रही डीसीएम और अलीगढ़ अस्पताल मरीज को छोड़कर बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज वापस आ रही एंबुलेंस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे एम्बुलेंस चालक जिला पीलीभीत के थाना दियौरिया के गांव बड़ा गांव निवासी रामदास गंगवार (43) पुत्र नारायण …

उझानी/बदायूं, अमृत विचार। सहसवान-बदायूं मार्ग पर गांव हजरतगंज के पास बदायूं से गुड़गांवा जा रही डीसीएम और अलीगढ़ अस्पताल मरीज को छोड़कर बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज वापस आ रही एंबुलेंस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

जितेंद्र। फाइल फोटो

इससे एम्बुलेंस चालक जिला पीलीभीत के थाना दियौरिया के गांव बड़ा गांव निवासी रामदास गंगवार (43) पुत्र नारायण लाल और हेल्पर गांव सनगावं निवासी जितेंद्र (25) पुत्र जगदम्बा प्रसाद एंबुलेंस में ही फंस गए। पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे घायल चालक व हेल्पर को निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां उपचार के दौरान एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। पुलिसने डीसीएम के चालक को हिरासत में ले लिया।

संबंधित समाचार