गोरखपुर: माइक्रो फाइनेंस कम्पनी में असलहाधारी बदमशों ने किया लुटपाट, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। गुरुवार देर रात लगभग साढ़े नौ बजे चौरीचौरा क्षेत्र के महादेव जंगल गांव के मुख्य रोड पर स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला कर 4.10 लाख रुपए लूट लिए और विरोध करने पर एक कर्मचारी का सिर फोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों …
गोरखपुर। गुरुवार देर रात लगभग साढ़े नौ बजे चौरीचौरा क्षेत्र के महादेव जंगल गांव के मुख्य रोड पर स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला कर 4.10 लाख रुपए लूट लिए और विरोध करने पर एक कर्मचारी का सिर फोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की है। डकैती की सूचना के बाद डीआईजी एसएसपी एसपी नार्थ और सीओ चौरीचौरा मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कम्पनी का स्थानीय कार्यालय चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में मुख्य सड़क के किनारे स्थित मकान में है। करीब दो साल से यहां कार्यालय चल रहा है। यहीं पर कम्पनी के कर्मचारी भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में विभिन्न गांवों से वसूले गए पैसों की कार्यालय में कर्मचारी गिनती कर रहे थे इस बीच दो बाइक से पांच की संख्या में असलहाधारी बदमाश आए। दो बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़े रहे और तीन बदमाश कार्यालय में घुस गए।
उन्होंने कंपनी के आरओ शुभम द्विवेदी को असलहे के बट से मारकर सिर फोड़ दिया।कम्पनी के ब्रांच मैनेजर शशि कुमार यादव ने बताया कि एबीएम रामकरन सिंह स्टाफ अमित तिवारी व आरओ सुभम द्विवेदी के साथ रात करीब साढे आठ बजे वह कलेक्शन के पैसे की गिनती करा रहे थे। इस बीच तीन लोग असलहे के साथ आफिस घुस आए और धमकी देते हुए शांति से अपने जगह बैठ जाने को कहा। उनमें से एक ने लॉकर की चाभी ले ली। कुछ रुपया लॉकर में थे उन्हें भी वे निकाल लिए और कलेक्शन में मिले रुपये को उठा लिए। सभी पैसे एक बैग में भरकर बाइक पर सवार होकर सभी बदमाश नई बाजार रोड की तरफ फरार हो गए। उन्होंने 4.10 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही।
घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ चौरीचौरा जगत कन्नौजिया, एसएचओ दिलीप कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने एसएसपी व अन्य अधिकारियों को बताया जिसके बाद डीआईजी जे रवीन्द्र गौड़ और एसएसपी डॉ. विपिन टाडा भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली।
कम्पनी के ठीक सामने व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता के गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फुटेज में बाइक से फरार होते बदमाश दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़े थे जबकि तीन अंदर गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।फ्यूजन फाइनेंस कंपनी गांव-गांव में समूह की महिलाओं को ऋण देती है। समूह के लोगों की वसूली का दिन तय होता है।
