हरदोई: पिता ने थाने में दी तहरीर, युवक पर लगाया बेटी से छेड़खानी का आरोप
हरदोई। दबंग युवकों द्वारा घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत पीड़ित पिता ने थाने पर की है। कोतवाली शाहाबाद के रहने वाले महावीर पुत्र सुमेर ने थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री सीमा घर पर अकेली थी गांव के ही निवासी रविंद्रनाथ पुत्र मकरंद मौका पाकर घर …
हरदोई। दबंग युवकों द्वारा घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत पीड़ित पिता ने थाने पर की है। कोतवाली शाहाबाद के रहने वाले महावीर पुत्र सुमेर ने थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री सीमा घर पर अकेली थी गांव के ही निवासी रविंद्रनाथ पुत्र मकरंद मौका पाकर घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तब तक महावीर घर आ पहुंचे महावीर के विरोध करने पर रवींद्रनाथ ने उनको मारना शुरू कर दिया।
झगड़ा होते देख रविंद्र नाथ के दो भाई विश्वनाथ तथा रामसेवक व रविंद्रनाथ का भतीजा शैलेंद्र कुमार भी मौके पर आ गया और इन सभी ने मिलकर महावीर को लात घूसो से जमकर पीटा जिस कारण महावीर को काफी चोटें आई और उसके दांत भी टूट गए महावीर के अनुसार उन्होंने जो पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को उसके अनुसार कार्यवाही करनी चाहिए थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई संतोषजनक कार्यवाही ना होने के कारण महावीर व उसके परिवार में काफी रोष है।
महावीर के अनुसार रविंद्रनाथ का भाई विश्वनाथ मौजूदा ग्राम प्रधान है जिस कारण रविंद्रनाथ जिसको पाता है उसको मारता है कई लोगों को पहले भी मार चुका है रविंद्रनाथ पेशे से शिक्षामित्र और प्राथमिक पाठशाला बहरमा हासिमपुर ब्लाक टोडरपुर में कार्यरत है अध्यापक होने के साथ भाई ग्राम प्रधान इसलिए इसकी दबंगई सिर चढ़कर बोलती है हालांकि महावीर अभी पुलिस से और कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
