सुल्तानपुर: एलईडी घोटाले के मामले में नगरपालिका ईओ सस्पेंड, मचा हड़कंप
सुल्तानपुर। नगर पालिका के बहुचर्चित एलईडी लाइट खरीद घोटाले की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद निदेशक नगर निकाय शकुंतला गौतम ने जिलाधिकारी के पत्र पर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी को निलंबित करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। आगे की अनुशासनिक जांच के …
सुल्तानपुर। नगर पालिका के बहुचर्चित एलईडी लाइट खरीद घोटाले की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद निदेशक नगर निकाय शकुंतला गौतम ने जिलाधिकारी के पत्र पर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी को निलंबित करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
आगे की अनुशासनिक जांच के लिए निदेशक लेखा नगर निकाय को नामित किया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी के निलंबन होने की खबर से हड़कंप मच गया है। पालिका अध्यक्ष बबिता जयसवाल व उनके पति अजय जयसवाल के होश उड़ गए है। निदेशक शकुंतला गौतम ने पत्र जारी कर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है ।
मिली जानकारी के अनुसार एलईडी घोटाले की जांच कमेटी द्वारा कराने के पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शासन को भेजे गए रिपोर्ट में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी को जेम पोर्टल पर व्यापारी से सांठगांठ कर नगर पालिका में हुई 90 व 120 वाट की एलइडी लाइटों की खरीद में 85 लाख 25 हजार की अनियमितता का दोषी बताया गया है।
शासन को भेजे गए पत्र में सभासद की शिकायत पर टीम बनाकर जांच के दौरान 50 लाख से अधिक की खरीदारी पर अनिवार्य रूप से ऑन लाइन बिडिग व आक्शन ट्रुथ का उपयोग न करने, शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने, जन प्रतिनिधियों के नाम का अंकन न करने का दोषी पाया गया है । अधिशासी अधिकारी श्री चौधरी को तत्काल निलंबित करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के एलबीसी पटल से संबद्ध किया गया है ।
आगे की अनुशासनिक जांच के लिए अपर निदेशक लेखा नगर निकाय को नामित किया गया है। निदेशक ने अपने पत्र में जांच अधिकारी से अपनी आगे की जांच पूरी कर आख्या देने का निर्देश जारी किया है । वहीं अधिशासी अधिकारी को जीवन यापन के लिए शासनादेशों के प्रावधान के तहत वेतन और भत्ते का निर्धारण करने का निर्देश जारी किया है ।
