बरेली: कारोबार को मिली उड़ान, 26 से बरेली-दिल्ली फ्लाइट का प्रतिदिन उठाएं लाभ
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बस, ट्रेनों और कारों को किराये पर लेकर दिल्ली आने-जाने वाले डाक्टर, कारोबारियों के साथ हर वर्ग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसी साल 8 मार्च से शुरू हुई बरेली-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में अब सभी दिन मिलेगी। सीधी उड़ान का बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद एलाइंस एयर ने 26 …
बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बस, ट्रेनों और कारों को किराये पर लेकर दिल्ली आने-जाने वाले डाक्टर, कारोबारियों के साथ हर वर्ग के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसी साल 8 मार्च से शुरू हुई बरेली-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में अब सभी दिन मिलेगी। सीधी उड़ान का बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद एलाइंस एयर ने 26 अगस्त से उड़ान दैनिक करने की घोषणा कर दी है। वर्तमान में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बरेली-दिल्ली फ्लाइट का संचालन हो रहा है। अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी एयरपोर्ट से फ्लाइट मिलनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को एलाइंस एयर ने बरेली-दिल्ली का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया।
बरेली-दिल्ली फ्लाइट की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हुई थी। पहली फ्लाइट में महिला पायलट और महिला केबिन क्रू, महिला इंजीनियर, महिला फ्लाइट डिस्पैचर, महिला ग्राउंड हैंडलिंग, महिला सुरक्षा और महिला एटीसी शामिल थीं। एलाइंस एयर की उड़ानों में सवार सभी महिला यात्रियों ने एक लकी ड्रॉ कूपन प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां विजेता को मानार्थ टिकट मिला। बरेली का प्रसिद्ध झुमका भी सभी महिला यात्रियों को उपहार में दिया था।
एयरपोर्ट पर तैनात एलाइंस एयर के प्रतिनिधि ने बताया कि बरेली के बेंत का फर्नीचर बहुत प्रसिद्ध है, इसलिए इसे बांस बरेली भी कहते हैं। यह उत्तर भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भी है। यह उड़ान यात्रियों को आराम और सुविधा प्रदान करने वाले उड़ान विकल्प के साथ बरेली के अभी तक अज्ञात हवाई गंतव्य को जोड़ती है।
- 2070 रुपये किराया दिल्ली से बरेली आने के लिए है।
- 1959 रुपये किराया बरेली से दिल्ली जाने के लिए है।
तीन नये दिनों का टाइमिंग
मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शुरू हो रही फ्लाइट 9आई703 दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़कर 1 बजे बरेली पहुंचेगी और फ्लाइट 9 आई704 बरेली से 1:30 बजे उड़कर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
पूर्व चार दिनों की टाइमिंग
वर्तमान में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार की फ्लाइट 9आई701 दिल्ली से दोपहर 12:30 उड़कर 1:30 बजे बरेली पहुंचती है और फ्लाइट 9आई702 बरेली से 2 बजे उड़कर 3 बजे दिल्ली पहुंचती है।
बरेली: पोर्टल में फार्म नहीं हो रहा सबमिट, प्रवेश के लिए परेशान हो रहे छात्र
