बरेली: दिव्यांग और 80 से अधिक उम्र वाले मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में दिव्यांग और 80 आयु वर्ग से अधिक उम्र के मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर जाना नहीं पड़ेगा। वे पोस्टल बैलेट से वोट कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग का आदेश जारी कर दिया है। आदेश की कॉपी जिला …

बरेली, अमृत विचार। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में दिव्यांग और 80 आयु वर्ग से अधिक उम्र के मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर जाना नहीं पड़ेगा। वे पोस्टल बैलेट से वोट कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश की कॉपी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भी पहुंच गयी है जिसमें लिखा है कि निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 में किए गए संशोधन में दिव्यांग मतदाताओं को आसान निर्वाचनों में पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करना आवश्यक बताया है। यह भी निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची के डाटा बेस में उपलब्ध समस्त दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन शत प्रतिशत पूर्ण कर लें। आयोग को मिली सूचना के अनुसार निर्वाचक नामावली में 884663 दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया है।

दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग से संबंधित प्राप्त सूचना का जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास उपलब्ध सूची से दिव्यांग व्यक्तियों के बारे में सूचना प्राप्त कर मिलान जरूर कर लें। यदि इसमें अंतर पाया जाता है तो तत्काल संबंधित मतदाता ईआरओ नेट पर टैगिंग करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि प्राप्त की गयी सूची में से यदि किसी अर्ह दिव्यांग मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसका नाम नियमानुसार शामिल कर उसकी टैगिंग भी किया जाना अपेक्षित है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी जानी है। मतदाता सूची के डाटाबेस में 80 आयु वर्ग के 2419381 मतदाता हैं। इनका सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

  • 884663 दिव्यांग वोटर हैं प्रदेश में
  • 2419381 वोटर 80 उम्र से अधिक वाले हैं

संबंधित समाचार