बरेली: जेलर बाग को वीरान करने वाले बिल्डरों पर एक और रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा स्थित जेलर बाग से हरे पेड़ों को काटकर वीरान करने के मामले में वन विभाग ने आखिरकार बिल्डर सर्वजीत बक्शी और परविंदर सिंह के खिलाफ अतिक्रमण करने की एक और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे पहले भी इन पर सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटने और जेसीबी से पौधे खोदने …

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा स्थित जेलर बाग से हरे पेड़ों को काटकर वीरान करने के मामले में वन विभाग ने आखिरकार बिल्डर सर्वजीत बक्शी और परविंदर सिंह के खिलाफ अतिक्रमण करने की एक और रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे पहले भी इन पर सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटने और जेसीबी से पौधे खोदने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। उनकी जेसीबी भी अभी वन विभाग के कब्जे में ही है। मथुरापुर स्थित जेलर बाग में 2800 हरे पेड़ काटने का मामला खूब चर्चाओं में है।

बिल्डर ने परमिट से कहीं अधिक हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। शहर के कई बड़े बिल्डर 350 बीघा में फैले जेलर बाग को काटकर कॉलोनी बनाने की तैयारी में जुटे थे। इतने बड़े बाग में मात्र 224 पेड़ ही शेष बचे थे। कुछ दिन पहले बिल्डर ने बाग के नजदीक वन विभाग की भूमि पर खड़े पेड़ों को जेसीबी से उखड़वाना शुरू कर दिया।

मामले की शिकायत पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो उसके साथ अभद्रता की गयी थी। इसके बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तो मालूम पड़ा कि जेलर बाग को पेड़ों का श्मशान बना दिया है। वहां सिर्फ हरे पेड़ों की जली हुई जड़ें ही दिखायी दे रही थीं। पेड़ों के अवैध कटान की खबर अमृत विचार ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके अलावा पर्यावरण प्रेमियों ने भी पेड़ों को काटने का विरोध किया।

इसके बाद मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा और वन संरक्षक जावेद अख्तर ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएफओ भारत लाल ने दलबल के साथ जेलर बाग का सर्वे शुरू कराया। डीएफओ ने स्थानीय पार्षद को बुलवाकर भी मामले की जानकारी ली, जिसकी रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा को सौंपी गयी। मुख्य वन संरक्षक को भेजी जांच रिपोर्ट में जेलर बाग का क्षेत्र 17.07 हेक्टेयर बताया है। रिपोर्ट में पेड़ कटान छह माह पूर्व का बताया गया है।

जेलर बाग से जुड़े बिल्डर पर दो रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं। मामले की जांच रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक को भी भेज दी गई है। -भारत लाल, डीएफओ

बरेली: दिव्यांग और 80 से अधिक उम्र वाले मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे वोट

संबंधित समाचार