मोहर्रम पर पुराने लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंध, ड्रोन से रख जाएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहर्रम के दौरान पुराने लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रहेगी। इसके लिए परिसर में कुल 2200 जवानों की तैनाती रहेगी। पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी इलाके में तैनान किए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में कमांडों भी तैनात होंगे। इलाके में फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ते की भी 24 …

लखनऊ। मोहर्रम के दौरान पुराने लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रहेगी। इसके लिए परिसर में कुल 2200 जवानों की तैनाती रहेगी। पुलिस के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी इलाके में तैनान किए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में कमांडों भी तैनात होंगे। इलाके में फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ते की भी 24 घंटे तैनाती रहेगी।

अभी तक मोहर्रम के कारण पुराने लखनऊ में पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के कुल 18 सौ जवानों की तैनाती की गई थी। यहां के कई इलाके ऐसे हैं जहां बीते वर्षों में मोहर्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ है। लिहाजा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। यही कारण है कि सुरक्षा के बावत यूपी पुलिस द्वारा केन्द्र से पैरा मिलिट्री फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। केन्द्र द्वारा लखनऊ के लिए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भेजी गई है।

डीसीपी वेस्ट सोमेन वर्मा ने बताया कि इस इलाके में अब 2200 जवानों को तैनात कर दिया गया है। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी सभी इलाकों की निगरानी की जा रही है। पहले भी यहां पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी, लेकिन कई बिन्दुओं को देखते हुए इनकी संख्या अब बढ़ा दी गई है।

एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारी होंगे तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंध बनाने के लिए इलाके में एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारी तैनात होंगे। इनमें डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती होगी।

निरीक्षक के साथ तैनात होंगे जवान

पुराने लखनऊ के कई चौराहे और गलियां ऐसी भी हैं। जहां मोहर्रम के दौरान हमेशा विवाद होता ही आया है। पुलिस ने पहले ही ऐसे इलाकों को चिन्हित कर लिया है। प्रत्येक ऐसे इलाके में एक निरीक्षक के साथ ही एक उप निरीक्षक और चार से छह जवानों की तैनाती की जाएगी।

संबंधित समाचार