गोरखपुर: “आज़ादी के रंग मेहंदी के संग” कार्यक्रम का हुआ आयोजन, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुकृपा संस्थान द्वारा आज़ादी के रंग मेहंदी के संग कार्यक्रम का आयोजन दाऊदपुर स्थित संस्थान के कार्यालय में किया गया। संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं लड़कियों ने अशोक चक्र, तिरंगा झंडा, 15 अगस्त इंडिपेंडेंस-डे, लालकिला जैसे प्रतीकों का आकर्षक आकृतियों में मेहंदी के रंग से …

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुकृपा संस्थान द्वारा आज़ादी के रंग मेहंदी के संग कार्यक्रम का आयोजन दाऊदपुर स्थित संस्थान के कार्यालय में किया गया। संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं लड़कियों ने अशोक चक्र, तिरंगा झंडा, 15 अगस्त इंडिपेंडेंस-डे, लालकिला जैसे प्रतीकों का आकर्षक आकृतियों में मेहंदी के रंग से भरकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में गुरूकृपा संस्थान के मंत्री सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि समूचा देश आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह को बड़े ही उत्साह उमंग व हर्षोल्लास से मना रहा है। सभी भारतवासी देशभक्ति के रंग से सराबोर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को देश की आधी आबादी ने आज़ादी के रंग को मेहंदी से भरकर हरेक भारतवासी को अपने अंदाज़ में शुभकामनाएं व्यक्त करने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो कि निश्चित तौर पर काबिलेतारीफ है।

देश के प्रति अपनी जबाबदेही तय करना हर नागरिक का दायित्व है जो कि आज महिलाओं ने किया है।संस्था में इस अवसर देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम “आज़ादी की लड़ी लड़ाई वो देश की प्रेम कहानी थी”..गीत की शानदार प्रस्तुति अभिषेक त्रिपाठी एवं अविनाश द्विवेदी द्वारा किया गया।इस अवसर पर हरी गोविंद सिंह, रेहाब शरीफ़, अरीबा खातून, मैहर ईफ्रा खातून, नेदा खातून,फातमा खान,आस्था पटेल, साक्षी श्रीवास्तव, शालू श्रीवास्तव, वन्दना पांडेय, बबिता श्रीवास्तव, मीना चौरसिया, पुष्पा उपाध्याय, अंजली उपाध्याय, शिवांगी पांडेय, नेहा चौरसिया सहित भारी संख्या में महिलाएं व लड़किया उपस्थित थी।

संबंधित समाचार