लखीमपुर खीरी: पुल पार कर रहा था युवक, बहाकर ले गया तेज रफ्तार बाढ़ का पानी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलियाकलां, अमृत विचार। ग्राम चंबरबोझ के निकट रपटा पुल पर तेज रफ्तार बह रहे पानी की चपेट में आकर एक युवक बहकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। बंशीनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पलिया तहसील …

पलियाकलां, अमृत विचार। ग्राम चंबरबोझ के निकट रपटा पुल पर तेज रफ्तार बह रहे पानी की चपेट में आकर एक युवक बहकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। बंशीनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पलिया तहसील क्षेत्र के गांव फुलवरिया निवासी छत्रपाल (40) पुत्र मनोहर साइकिल से गांव-गांव अमरूद बेचकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की सुबह छत्रपाल साइकिल से अमरूद लेकर मकनपुर के गांव चंबरबोज की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले रपटा पुल पर चल रहे बाढ़ के पानी को पार करते समय युवक तेज धार में बह गया।

जब तक आसपास के लोग मदद करते, तब तक वह गहरे पानी में दूर निकल चुका था। सूचना मिलते ही बंशीनगर चौकी इंचार्ज शिवाजी दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार