उन्नाव: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव में शनिवार भोरपहर संदिग्ध अवस्था में आम की बाग में रस्सी के सहारे युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शौच के लिए खेत पर गई छोटी बहन ने शव लटकता देख घर पहुंच परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना …

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव में शनिवार भोरपहर संदिग्ध अवस्था में आम की बाग में रस्सी के सहारे युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। शौच के लिए खेत पर गई छोटी बहन ने शव लटकता देख घर पहुंच परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया।

आवश्यक लिखा पढ़ा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक देर रात घर से भाग गया था। आसपास खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। भोर पहर फांसी पर शव लटका मिला था। जानकारी के मुताबिक हसनगंज कोतवाली क्षेत्र लालपुर गांव में रहने वाले सर्वेश 19 पुत्र बिहारी लोध का शव शनिवार की भोर पहर घर से तीन सौ मीटर की दूर गाांव में ही रहने वाले अच्छेलाल की बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। शौच के लिए निकली छोटी बहन सुमन व ग्रामीणों ने शव लटकता देख उनके मुंह से चीख निकल गई। आनन फानन घर पहुंच बहन ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई तीन बहनों में तीसरे नम्बर का था। बेटे की मौत से मां कमला देवी व भाई मिथिलेश रो रोकर बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बिहारी ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने कोई आरोप प्रत्यारोप न लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा।

संबंधित समाचार