सीतापुर: इमाम ने किशोरी को किया अगवा, तीन के खिलाफ केस दर्ज
सीतापुर। सीतापुर जिले तालगांव क्षेत्र में एक इमाम ने किशोरी को अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली तालगांव में प्रार्थना पत्र दिया है। तालगांव पुलिस ने तीन लोंगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इलाके के एक …
सीतापुर। सीतापुर जिले तालगांव क्षेत्र में एक इमाम ने किशोरी को अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली तालगांव में प्रार्थना पत्र दिया है। तालगांव पुलिस ने तीन लोंगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इलाके के एक गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले काजी ने गांव की ही एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
नाबालिक किशोरी के पिता ने आरोप लगाते हुए कोतवाली तालगांव में तहरीर दी है कि काजी शामून व उसका भाई इदरीश निवासी संतलाल पुरवा थाना थानगांव व अफजल निवासी शिवपुरी थाना रेउसा ने किशोरी को अगवा कर लिया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
