बरेली: पति बदलकर नहीं लाया खराब चावल तो पत्नी ने फांसी लगाई, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर में मौजूद चावल को खराब बताकर पत्नी ने पति से दूसरी दुकान से चावल लाने के लिए क्या कहा दंपति में विवाद हो गया। गुस्से में आए पति ने पत्नी के चाटा जड़ दिया। इसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। ससुरालियों की शिकायत पर पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। घर में मौजूद चावल को खराब बताकर पत्नी ने पति से दूसरी दुकान से चावल लाने के लिए क्या कहा दंपति में विवाद हो गया। गुस्से में आए पति ने पत्नी के चाटा जड़ दिया। इसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। ससुरालियों की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर के परतापुर जीवन सहाय निवासी शहनूर ने बताया कि उन्होंने 3 साल पहले अपनी बेटी तबस्सुम की शादी वहीं के रहने वाले जाकिर उर्फ मिथुन पुत्र साबिर से की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उनकी बेटी पर कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। तबस्सुम से 1 लाख रुपये नकद और बुलेट की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। शहनूर का आरोप है कि तबस्सुम के ससुराल वालों ने उनकी बेटी को फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास भी किया था।

आरोप है कि शुक्रवार की शाम आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव कुंडे से टांग दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति जाकिर उर्फ मिथुन, जेठ ताहिर, ननंद सवाना और नंदोई गुड्डू के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बंद था दरवाजा, कुंडी तोड़कर निकाला शव
तबस्सुम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो पति और ससुरालियों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर उसे फंदे से उतरा और फिर उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला था मकान
जाकिर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा था। कुछ समय पहले ही उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला था। जिसके बाद वह परिवार के साथ रह रहा था। वह मजदूरी करता है।

महिला ने कमरे को बंद कर फांसी लगाई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। -सतीश कुमार यादव, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर थाना

संबंधित समाचार