बरेली: छज्जे के कुंडे से लटका मिला जीआईसी के बड़े बाबू का शव
बरेली, अमृत विचार। छज्जे के कुंडे से जीआईसी के बड़े बाबू का शव लटका मिला। सोमवार की सुबह परिवार वालों ने कमरे में शव लटका देखा। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बजरिया पूरन मल तिलहर डेरी के पास रहने वाले विनोद बहादुर वर्मा का कमरे में फंदे पर लटका शव मिला। विनोद जीआईसी में बड़े …
बरेली, अमृत विचार। छज्जे के कुंडे से जीआईसी के बड़े बाबू का शव लटका मिला। सोमवार की सुबह परिवार वालों ने कमरे में शव लटका देखा।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बजरिया पूरन मल तिलहर डेरी के पास रहने वाले विनोद बहादुर वर्मा का कमरे में फंदे पर लटका शव मिला। विनोद जीआईसी में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है की विनोद शराब के आदी थे और डिप्रेशन के शिकार भी थे। सोमवार की सुबह विनोद कश्यप कमरे के अंदर बने छज्जे के गुंडे से साड़ी के फंदे में लटका मिला था।
