यूपी: भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ पर मायावती ने कसा तंज, कहा- बाढ़ की आड़ में…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगली साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई है और विपक्षी दलों पर लगातार हमले कर रही हैं। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगली साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी सरगर्मी तेज हो गई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गई है और विपक्षी दलों पर लगातार हमले कर रही हैं।

इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा (BJP) ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। बेहतर होता अगर पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती। कोरोना के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार कोरोना नियमों को कितना निभा पाएगी, ये ​देखने की बात है।

इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक और ट्टीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा.. जब से उत्तर प्रदेश में बीएसपी के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रम हो रहे हैं, तब से भाजपा को काफी बौखलाहट हो रही है। भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नहीं है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव को देखते हुए जनता के बीच जाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा चार केंद्रीय मंत्रियों से शुरू हुई है। इस दौरान आज तीन मंत्रियों ने लखनऊ, तो एक मंत्री ने मथुरा से अपनी यात्रा शुरू की है।

संबंधित समाचार