बलरामपुरः मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल भी हुआ है। मुठभेड़ जिले के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पिपरा राम गांव के करीब हुआ है। इन अपराधियों के खिलाफ एक दिन …
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल भी हुआ है। मुठभेड़ जिले के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के पिपरा राम गांव के करीब हुआ है। इन अपराधियों के खिलाफ एक दिन पहले कोतवाली उतरौला में गोवंश और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी तहकीकात में पुलिस जुटी हुई थी।
देर रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली गैंगस्टर राजू उर्फ मुस्ताक अहमद के पैर में लगी जिसे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर बाढू उर्फ सईद अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि दोनों ही अपराधी उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद गांव के निवासी है। इन दोनों का पुराना अपराधिक इतिहास है। राजू उर्फ मुस्ताक उतरौला कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और गोकशी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। इसके ऊपर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी बाढू उर्फ सईद अहमद पर भी गोवध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं और इसके खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
वहीं, मुठभेड़ के दौरान घायल गैंगस्टर राजू उर्फ मुस्ताक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से गोकशी के तमाम उपकरण और एक जिंदा गोवंश भी बरामद हुए हैं। बदमाशों के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, देसी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
