वाराणसी: फेसबुक लाइव पर युवक और युवती ने उठाया यह बड़ा कदम, मचा हड़कंप
वाराणसी। वाराणसी के कॉलेज की पूर्व छात्रा और उसके साथी ने दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक लाइव पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। छात्रा ने मऊ के घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लाइव …
वाराणसी। वाराणसी के कॉलेज की पूर्व छात्रा और उसके साथी ने दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के बाहर फेसबुक लाइव पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। छात्रा ने मऊ के घोसी सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लाइव आकर छात्रा ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए थे।पीड़िता और उसके साथी ने अफसरों और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ये बड़ा कदम उठाया। लड़की के साथी सत्यम को नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतुल राय के खिलाफ बलिया की रहने वाली पीड़िता ने 1 मई 2019 को वाराणसी के लंका थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने अतुल पर आरोप लगाया कि अतुल राय ने 7 मार्च 2018 को उसे अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ये बी बताया कि उसकी अश्लील वीडियो भी अतुल ने बनाई थी। आपको बता दें पीड़िता के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतेंद्र सिंह की अदालत ने धोखाधड़ी मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है।
