फर्रुखाबाद: सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस सदर सीट से लड़ लड़ेगी चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें रविवार को बिना जिला संगठन की मौजूदगी के फर्रुखाबाद सदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जिससे उन्होंने साबित कर दिया संगठन होने ना होने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता आज भी जिला कांग्रेस उनके इशारे पर ही चलती …

फर्रुखाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें रविवार को बिना जिला संगठन की मौजूदगी के फर्रुखाबाद सदर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। जिससे उन्होंने साबित कर दिया संगठन होने ना होने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता आज भी जिला कांग्रेस उनके इशारे पर ही चलती है। फतेहगढ़ डीएम आवास के निकट मिर्जा वसीम बेग के आवास लाल कोठी सिविल लाइन्स पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि तीसरी बेब कोरोना की आने वाली है। लेकिन जिले में आक्सीजन की क्या व्यवस्था है। यह किसी को नहीं दिख रहा। अभी तक के सरकार के कार्यकाल में जिले में विकास कार्य नहीं हुए। जो पहले हुए वह पूर्व विदेश मंत्री सलामन खुर्शीद की देन थी। उन्होंने रेलवे लाइन का चौड़ीकरण आदि कार्य कराये। लेकिन वर्तमान में विकास प्राधिकरण नगर को बनाने व बिजली लाइनों को भूमिगत किये जानें की पूर्व घोषणा की गयी थी। जिस पर आज तक क्या कार्य हुए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास एक बड़ी योजना है। जिसके माध्यम से वर्तमान जनप्रतिनिधि चाहें तो एक बड़ा कैंसर अस्पताल बन सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जिले में क्या विकास हुआ वह कहीं दिख नही रहा। लिहाजा वह खुद विकास को ढूढ़ रहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार वह अपने महिला होने का लाभ लेंगी। जो हथियार महिला होने का उनके पास है वह उसके माध्यम से घरों में दाखिल होंगी और घर के भीतर महिलाओं से सम्पर्क कर चुनाव को मजबूत करेंगी। पुरुष प्रत्याशी किसी के भी घर में दाखिल नहीं हो सकता।

चुनाव करीब आते ही सदर विधान सभा की महिलाओं के लिए पूर्व विधायक नें सोचना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वह एक अगरवत्ती कम्पनी से बात कर रहीं है। जिसके माध्यम से महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिल सकेगा। पूर्व विधायक नें बताया कि इस बार चुनाव विजय करनें के लिए वह एक बेहतरीन टीम तैयार करेंगी। जो आने वाले चुनाव में उनके लिए रामबाण का कार्य करेगी। फिलहाल उन्होंने खुलकर घोषण कर दी कि विरोध में कोई भी हो वह चुनाव हर कीमत पर लड़ा जायेगा। इस दौरान मिर्जा वसीम, रिजवान ताज, मिर्जा आरिफ बेग, फरीद चूगताई, उजैर आलम,मास्टर समीउल्लाह सिद्दीकी, मो. जाफर खान पेश इमाम लाल कोठी मशजिद, आफताब आलम सिद्दीकी, मजहर मो. खान रिटायरड़ प्रिंसिपल, साबिर हुसैन आदि रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता