बरेली: कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली, पानी की भी इुई परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी में शहर से लेकर देहात तक की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोग बिजली के लिए परेशान रहे। शहर के कई मोहल्लों में रातभर बिजली गुल रही। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सोमवार को दिन में भी बिजली का संकट बना रहा। परेशान उपभोक्ता अधिकारियों और कर्मचारियों को …

बरेली, अमृत विचार। गर्मी में शहर से लेकर देहात तक की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोग बिजली के लिए परेशान रहे। शहर के कई मोहल्लों में रातभर बिजली गुल रही। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। सोमवार को दिन में भी बिजली का संकट बना रहा। परेशान उपभोक्ता अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल करते रहे मगर उनका फोन नहीं उठा।

भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते लोग परेशान हैं। बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ जा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद विभागीय तैयारियां दम तोड़ रही हैं जिसके चलते पिछले तीन दिनों से बिजली का भारी संकट लोगों को झेलना पड़ रहा है। रविवार की रात को तो करीब आधे शहर की सप्लाई बाधित होने के चलते लोग घंटो परेशान रहे। किला और कुतुबखाना इलाके में भी उपभोक्ता बिजली की ट्रपिंग से परेशान रहे। सिविल लाइंस के कई इलाको में भी सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक कटौती होती रही।

लोड अधिक होने पर ट्रिपिंग जारी
अधिकारियों के अनुसार गर्मी के चलते लोग सुबह से ही एसी और पंखे चलाते हैं जो कि शाम तक चलते हैं। जब फीडर पर लोड पड़ता है तो ट्रिपिंग की समस्या सामने आती है। जिससे बिजली आने जाने का क्रम भी जारी हो जाता है। हालांकि फाल्ट की सूचना पर फौरन समस्या का निस्तारण कराया जाता है।

संबंधित समाचार