पीलीभीत: खेत की तरफ गया था किशाेर, देर रात नहीं लौटा और फिर… चार दिन बाद…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला/पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पलिया माफी से बुधवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से गायब किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गजरौला थाने में किशोर के पिता रामपाल ने बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ के …

गजरौला/पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पलिया माफी से बुधवार शाम घर से रहस्यमय ढंग से गायब किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गजरौला थाने में किशोर के पिता रामपाल ने बुधवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कि उसका पुत्र 16 वर्षीय अवनीश कुमार खाना खाने के बाद घर से शाम 7 बजे खेत की तरफ निकल गया और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह गांव पलिया माफी के बाहर प्राइमरी स्कूल के उत्तर दिशा गन्ने के खेत की तरफ शौच के लिए गए ग्रामीण को दुर्गंध आ रही थी। झाड़ी में एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्थ में पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर गजरौला थाना पुलिस व सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम एएसपी डॉ.पवित्रमोहन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और मामले की छानबीन की गई व सैंपल लिए गए।

क्षेत्र में शव को देख कर चर्चाएं होती रहीं कि किशोर के ऊपर तेजाब डालकर रस्सी का फंदा गले में लगाकर निर्मम हत्या कर पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों का कहना है कि जिसने भी जघन्य अपराध को अंजाम दिया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अगर सही से छानबीन करती तो शायद किशोर की जान बच सकती थी। मगर पुलिस ने किशोर के गायब होने की गुमशदगी में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डालकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
गजरौला थाना प्रभारी इन्द्र सिंह ने बताया है कि किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी से क्षत विक्षत स्थिति में लटका मिला। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारण का पता चल पाएगा।

पीलीभीत: दिनदहाड़े वृद्ध को गोली मारकर 2.55 लाख रुपए लूटे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज