गाजियाबाद: आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए कौन बना गाजियाबाद का नया एसएसपी
गाजियाबाद। पुलिस विभाग में ट्रास्फर की लहर अभी भी दौड़ रही है। सोमवार यानि कल देर रात गाजियाबाद और मुरादाबाद के एसएसपी के साथ-साथ 3 और आइपीएस अधिकारियों का ट्रास्फर दूसरे शहर कर दिया गया है। लिस्ट के हिसाब से गाजियाबाद में डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। वहीं …
गाजियाबाद। पुलिस विभाग में ट्रास्फर की लहर अभी भी दौड़ रही है। सोमवार यानि कल देर रात गाजियाबाद और मुरादाबाद के एसएसपी के साथ-साथ 3 और आइपीएस अधिकारियों का ट्रास्फर दूसरे शहर कर दिया गया है। लिस्ट के हिसाब से गाजियाबाद में डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। वहीं पवन कुमार जो अभी तक एसएसपी, मुरादाबाद पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हे अमित पाठक की जगह गाजियाबाद एसएसपी पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं मुरादाबाद की बात करें तो बबलू कुमार को मुरादाबाद का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना कर वहां का कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दे दी गई है।
अमित पाठक पर ट्रांस्फर की लाठी पड़ने का एक बड़ा कारण सामने आया है। आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। इस घटना के चलते अमित पाठक का तबादला हुआ। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाए थे कि वो उसकी शिकायत कर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।
