काबुल की स्टील कंपनी में फंसे हैं UP के लोग, उनका हाल-ए-दर्द जानकर रो पड़ेंगे आप
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल में इस वक्त सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं, वहां हालात बद से बद्दतर होते चले जा रहे है। राजधानी काबुल की एक फैक्ट्री में करीब 18 भारतीय कर्मचारी फंसे हुए हैं जो वापस आना चाह रहे हैं लेकिन उनकी बेबसी है कि उनकी लाख कोशिशों के बाद भी कंपनी उन्हें वापस …
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल में इस वक्त सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं, वहां हालात बद से बद्दतर होते चले जा रहे है। राजधानी काबुल की एक फैक्ट्री में करीब 18 भारतीय कर्मचारी फंसे हुए हैं जो वापस आना चाह रहे हैं लेकिन उनकी बेबसी है कि उनकी लाख कोशिशों के बाद भी कंपनी उन्हें वापस नहीं आने दे रही है। इनमें से कई कर्मचारी उत्तर प्रदेश के भी हैं। इधर इनके घरवालों का हाल और भी बुरा है उन्हें यह भी नहीं पता की वह अपनों से कब मिल पाएगें औ कब नहीं।
फंसे हुए कर्मचारियों का कहना है कि अभी किसी तरह सिर्फ हम अपनी कंपनी में सेफ हैं, लेकिन आगे हमें कुछ नहीं पता की हमारा क्या होगा। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि वो हमें निकालें। इन कर्मचारियों में उत्तर प्रदेश के चन्दौली के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि भारत सरकार से हमारा निवेदन है कि उन्हें किसी भी तरह यहां से निकाल लिया जाए, ताकि वह अपने घर पहुंच सकें।
कर्मचारी ने बताया कि उनके परिजन घर पर रो रहे हैं, हमारे लिए परेशान हैं क्योंकि हालात यहां पर ठीक नहीं हैं। वह यह भी समझ रहे है कि हालात कब ठीक होगें इसका कुछ पता भी नहीं है। काबुल में फंसे हुए एक कर्मचारी आंखों में आंसू लिए बोला कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट रख लिया है और वो वापस नहीं देना चाहती है। इनमें से अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। जो गाजियाबाद, चन्दौली, गाजीपुर और अन्य इलाकों से यहां पर काम के लिए आए हुए हैं।
ये जो कर्मचारी फंसे हुए हैं, उनमें से कुछ लोग एक महीने पहले ही आए है… जबकि कई कुछ महीने पहले आए थे। कर्मचारी का कहना है कि पासपोर्ट हमारे पास नहीं है और कंपनी हमें बाहर नहीं जाने दे रही है। कंपनी ने कहा है कि उनकी मर्ज़ी के बिना कोई नहीं जा पाएगा। जो भारतीय कर्मचारी फंसे हैं, वो काबुल की एक स्टील कंपनी में काम करते हैं।
राहत की बात यह है कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार द्वारा कोशिशें की जा रही है. सोमवार और मंगलवार को अफगानिस्तान में वायुसेना का विशेष विमान भेजा गया, जिसके जरिए भारतीयों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।
