गाजियाबाद: चवाल व्यापारी से दिनदहाड़े 45 लाख रुपये की लूट, जानें पुलिस ने क्या कहा?
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने चावल व्यापारी को घायल कर दिनदहाड़े 45 लाख रुपये लूट लिए और वहां से रफूचक्कर हो गए। इस खौफनाक घटना चलते इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के कविनगर का है जहां आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित ऑफिस में …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने चावल व्यापारी को घायल कर दिनदहाड़े 45 लाख रुपये लूट लिए और वहां से रफूचक्कर हो गए। इस खौफनाक घटना चलते इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के कविनगर का है जहां आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित ऑफिस में बदमाशों ने ने घुसकर चेन्नई निवासी चावल कारोबारी आनंद और उनके साथी से 45 लाख लूट ले गए।
पैसे की छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने पिस्टल की बट से कारोबारी पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। पुलिस के मुताबिक मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीड़ित ने कुछ लोगों की पहचान भी की है। मामला आपसी झगड़े के बाद भी लूटपाट का बताया जा रहा है।
बता दें कि चेन्नई के चावल कारोबारी आनंद गुड़गांव निवासी अपने अंकल और एक रिश्तेदार के साथ चावल खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये लेकर आए थे। आरडीसी के दुर्गा टावर में 4 बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर 45 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कारोबारी पर हमला करते रहे, लेकिन उसने नोटों से भरा दूसरा बैग नहीं छोड़ा। 55 लाख रुपये कारोबारी ने हिम्मत दिखाकर सुरक्षित बचा लिया। बदमाश 45 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
