लखनऊ: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे, लूट की बाइक भी बरामद
लखनऊ। राजधानी की कैंट पुलिस ने दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कानपुर से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि यह लोग राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने पूर्व …
लखनऊ। राजधानी की कैंट पुलिस ने दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कानपुर से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि यह लोग राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
इनके कब्जे से पुलिस ने पूर्व में दो महिलाओं से लूटी गई चेन के टुकड़े भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालकुआं हुसैनगंज निवासी शाहिद व अरशद शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कानपुर से चुराई गई एक अपाचे बाइक भी बरामद की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
