लखनऊ: विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया यह बड़ा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नरही की रहने वाली एक विवाहिता ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके ससुराल के लोग उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने मामले को लेकर हजरतगंज …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नरही की रहने वाली एक विवाहिता ने आज मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके ससुराल के लोग उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने मामले को लेकर हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है। मूलरूप से डेयरी रेलवे कालोनी गोरखपुर के रहने वाले सीताराम की पुत्री श्वेता का विवाह 12 फरवरी 2020 को नरही निवासी विवेक चौहान के साथ हुआ था।

सीताराम का कहना है कि मंगलवार भोर करीब 3.30 बजे पुत्री के ससुरालीजनों ने फोन कर पुत्री के फांसी लगाने की जानकारी दी थी। 15 मिनट बाद दोबारा फोन कर बताया गया कि सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उनकी बेटी का मृत घोषित कर दिया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो विवेक और उसके परिजनों ने श्वेता द्वारा लिखा हुआ सुसाइट नोट भी दिखाया। उनका कहना है कि यह नोट उनकी बेटी ने नहीं लिखा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार