बरेली: 7 सितंबर से होंगी बीएएमएस व बीयूएमएस की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस और बीयूएमएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों की परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक बीएएमएस तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 7 सितंबर से शुरू होकर …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस और बीयूएमएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों की परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक बीएएमएस तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 7 सितंबर से शुरू होकर 14 तक होंगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसी तरह से बीएएमएस प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष 2021 की मुख्य व पूरक परीक्षा 9 सितंबर से शुरू होकर 21 को समाप्त होंगी। इनकी भी परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होंगी।

संबंधित समाचार