बरेली: इग्नू में 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक व स्नात्कोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन बरेली कॉलेज के समन्वयक डा. कमल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक …

बरेली, अमृत विचार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक व स्नात्कोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू अध्ययन बरेली कॉलेज के समन्वयक डा. कमल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक डा. मनोरमा सिंह ने बताया कि इग्नू 21 विद्यापीठों के माध्यम से मानविकी, कानून, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, कम्प्यूटर, समेत 213 पाठ्यक्रमों का संचालन करता है।

कोरोना के चलते ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को जानकारी दी जा रही है। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. रीना कुमारी ने बताया कि स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्र कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम आदि में प्रवेश ले सकते हैं।

संबंधित समाचार