बरेली: पुलिस ने 20 किलो स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से स्मैक बनाने वाले गिरोह के दो तस्करों को 20 किलो स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गांव में दबिश देकर खुद स्मैक बनाने वाले दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से 20 किलो स्मैक बरामद हुई है। पुलिस सरगना की …
बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से स्मैक बनाने वाले गिरोह के दो तस्करों को 20 किलो स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गांव में दबिश देकर खुद स्मैक बनाने वाले दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से 20 किलो स्मैक बरामद हुई है। पुलिस सरगना की तलाश में जुटी है।
