यूपी: योगी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, युवाओं व किसानों सहित इन्हें मिलेगा लाभ
लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी आज बुधवार को योगी आदित्यानाथ सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 हजार 301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जो कि 5 लाख 50 हजार करोड़ के वार्षिक बजट का मात्र 1.33 फ़ीसदी है। …
लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी आज बुधवार को योगी आदित्यानाथ सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 हजार 301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जो कि 5 लाख 50 हजार करोड़ के वार्षिक बजट का मात्र 1.33 फ़ीसदी है। योगी सरकार द्वारा इस अनुपूरक बजट को अत्यंत जनकल्याण कार्यो को पूरा करने के लिये पेश किया गया है। इस बजट में युवाओं व किसानों के साथ साथ आशा बहुओं, आंगनबाड़ी वर्कर और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने की भी व्यवस्था की गई है।
सूबे की योगी सरकार द्वारा पेश किये गये इस अनुपूरक बजट में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक ‘युवाओं के रोजगार के अवसर सृजन करने के लिये विशेष तौर पर 3 हजार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है साथ ही गन्ने के भुगतान, अधिवक्ताओं की समाजिक सुरक्षा निधि, अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा बहुओं, चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोत्तरी, विधुत व्यवस्था में सुधार, गौवंश के रख-रखाव और अयोध्या के विकास के लिये भी इस अनुपूरक बजट में व्यवस्था की गई है।”
इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अनुपूरक बजट पर विस्तृत चर्चा तो कल होगी। लेकिन हम विशेष तौर पर ये कहना चाहते है कि इस साढ़े 4 साल की सरकार ने जनता की धारणा बदली है। लोकदृष्टि किसी भी सरकार के मूल्यांकन का सबसे बड़ा मापदंड होता है। आज जनता कि ये आवाज है कि योगी सरकार ने कई रिकार्ड बनाये है, और कई रिकार्डों को तोड़ा है। इसलिये मैं पूरे सदन से अनुरोध करना चाहता हूं कि हमारे इस 1.33 प्रतिशत के अनुपूरक बजट को बिना चर्चा के ही सभी पास कर दें तो बहुत अच्छा होगा।
