लखनऊ: बेखौफ बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मचा गया। बता दें कि मड़ियांव थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे इस तरह की घटनाओं से इलाके में दहशत का महौल है। यहां के स्थानीय निवास खुद …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मचा गया। बता दें कि मड़ियांव थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे इस तरह की घटनाओं से इलाके में दहशत का महौल है। यहां के स्थानीय निवास खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मामला मड़ियांव थानाक्षेत्र के ककौली गांव का है जहां एक युवक को बदमशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया। घटनास्थल पर DCP नार्थ देवेश पाण्डेय भी पँहुचे है, उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कातिलों की तलाश में टीम बनाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार