शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल
मुंबई। शिल्पी राज,प्रियंका रेवरी और प्रियांशू सिंह का धमाकेदार सांग ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज हो गया है। ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। शिल्पी राज की आवाज में ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज हो गया है। …
मुंबई। शिल्पी राज,प्रियंका रेवरी और प्रियांशू सिंह का धमाकेदार सांग ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज हो गया है। ट्रेडिंग सिंगर शिल्पी राज अक्सर अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। शिल्पी राज की आवाज में ‘बलमु के हिपिया’ रिलीज हो गया है।
इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में प्रियंका रेवरी और प्रियांशू सिंह ने परफार्म किया है। गाने में प्रियंका और प्रियांशू अपने डांस और फेस एक्सप्रेशन से सभी को अपनी ओर खींचने में कायम रही हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ एक दम ताल से ताल मिलाई है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘बलमु के हिपिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है,वही संगीत आर्या शर्मा का हैं। गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।
