रामपुर से 125 खिलाड़ी लखनऊ के लिए रवाना, ओलंपिक विजेताओं का बढ़ाएंगे हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता एवं प्रतिभागियों को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्पोटर्स स्टेडियम इकाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 अगस्त अपराह्न 3 बजे सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक विजेताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए रामपुर से 125 खिलाड़ी अंबेडकर पार्क से बुधवार की सुबह बस से रवाना हो गए। खिलाड़ियों की …

रामपुर,अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता एवं प्रतिभागियों को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्पोटर्स स्टेडियम इकाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 अगस्त अपराह्न 3 बजे सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक विजेताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए रामपुर से 125 खिलाड़ी अंबेडकर पार्क से बुधवार की सुबह बस से रवाना हो गए। खिलाड़ियों की बसों को नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने हरी झंडी दिखाई।

ओलंपिक प्रतिभागियों के लिए इकाना स्टेडियम में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से खिलाड़ियों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिले से 75 पुरुष खिलाड़ी एवं 50 महिला खिलाड़ियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीकांत प्रजापति ने अंबेडकर पार्क से बुधवार की सुबह खिलाड़ियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ गए खिलाड़ियों में महिला युवक मंगल दल से 25-25 महिलाएं और 75 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ गए खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और रहने की सुविधा खिलाड़ियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। खिलाड़ियों में युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के सदस्य भी शामिल हैं। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार