दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों में सुधार की कवायद, वियतमान ने भारत में पहली बार किया ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। वियतनाम ने भारत में बेंगलुरु में अपना पहला वाणिज्य दूतावास खोला है और एन एस श्रीनिवास मूर्ति को अपना मानद वाणिज्य दूत नियुक्त किया है। भारत में वियतनाम के राजदूत फान सान चाउ ने कहा कि वाणिज्य दूतावास दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों में सुधार के लिए खोला गया है जो ऐतिहासिक रूप …

बेंगलुरु। वियतनाम ने भारत में बेंगलुरु में अपना पहला वाणिज्य दूतावास खोला है और एन एस श्रीनिवास मूर्ति को अपना मानद वाणिज्य दूत नियुक्त किया है। भारत में वियतनाम के राजदूत फान सान चाउ ने कहा कि वाणिज्य दूतावास दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों में सुधार के लिए खोला गया है जो ऐतिहासिक रूप से आपस में मित्र हैं।

चाउ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”हमने पिछले महीने बेंगलुरु के लिए वियतनाम के मानद वाणिज्य दूत के रूप में श्रीनिवास मूर्ति की नियुक्ति की घोषणा की थी। वह भारत के किसी राज्य के लिए हमारे पहले तथा दुनिया में हमारे 19वें मानद वाणिज्य दूत हैं।”

संबंधित समाचार