यूपी: संसदीय कार्य मंत्री ने सीएम योगी को बताया राजनीति के राम, सपा नेता ने कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदन में एक नई उपाधि दी गई। ये उपाधि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी को दी है। उन्होंने सदन में अनुपूरक बजट पर बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति के राम हैं। सुरेश खन्ना ने अपनी बात को आगे …

लखनऊ। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदन में एक नई उपाधि दी गई। ये उपाधि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी को दी है। उन्होंने सदन में अनुपूरक बजट पर बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति के राम हैं। सुरेश खन्ना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आसुरी शक्तियों को पराजित करने के लिए बैठे हैं। उनके द्वारा दी गयी इस उपाधि पर भाजपा के सभी विधायकों ने मेज थपथपाकर अभिवादन किया। वहीं, मुख्यमंत्री भी खुद सदन में इस उपाधि पर खुश होते नजर आए।

सुरेश खन्ना के इस बयान पर सदन में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने खड़े होकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द्वारा मुख्यमंत्री योगी को दी गयी इस उपाधि को नकारते हुए बहुत ही सधे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। विपक्ष के नेता और सपा के विधायक राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ राजनीतिक मापदंडों के नहीं बल्कि आचार्यपीठ के संत हैं। भगवान राम से किसी की तुलना नहीं की जा सकती, मुख्यमंत्री सिर्फ कुछ लोगो के है। इसी क्रम में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने सदन में खड़े होकर कहा कि आज ही बजट पास करने की बात पहले से नहीं कही गयी थी। उनकी इस बात पर जवाब देते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राजनीति के नाम की उपाधि दी।

संबंधित समाचार