बरेली: संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, बिजली का संकट गहराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संविदा कर्मचारियों की दो दिन से जारी हड़ताल के चलते जिलेभर में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिनभर मांगों को लेकर उन्होंने सर्किट हाउस स्थित विद्युत मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक फाल्टों को भी ठीक करने में घंटों लग गए। बुधवार …

बरेली, अमृत विचार। संविदा कर्मचारियों की दो दिन से जारी हड़ताल के चलते जिलेभर में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिनभर मांगों को लेकर उन्होंने सर्किट हाउस स्थित विद्युत मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक फाल्टों को भी ठीक करने में घंटों लग गए। बुधवार को दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने मंगलवार को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें अनुबंध के निर्धारित समय के अनुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने देर रात अधिकारियों को लिखित में पत्र देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला ले लिया। बुधवार की सुबह सुबह 10 बजे सर्किट हाउस स्थित विद्युत मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

जिले में करीब 1 हजार बिजली संविदा कर्मचारी शहर से लेकर देहात तक के उपकेंद्र पर तैनात हैं। लगातार दो दिन से कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर से लेकर देहात तक में बिजली का संकट गहरा गया है। मंगलवार की रात से बुधवार की रात तक हुए फाल्ट को ठीक करने में स्थायी कर्मचारियों को काफी समय लगा।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में दक्षिणांचल उपाध्यक्ष रण बहादुर सिंह यादव, मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया, जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राहुल शर्मा, तस्लीम, जहीर, प्रकाश, रूम सिंह, शाहिद अली समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार