बरेली: एक पंचायत सचिव निलंबित, दो की वेतन वृद्धि रोकी
बरेली, अमृत विचार। मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग में निर्माणाधीन स्टेडियम प्रकरण की जांच पूरी होने पर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य सचिवों पर भी कार्रवाई करते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बता दें यूथ …
बरेली, अमृत विचार। मझगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग में निर्माणाधीन स्टेडियम प्रकरण की जांच पूरी होने पर डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य सचिवों पर भी कार्रवाई करते हुए वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
बता दें यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नाथ की शिकायत पर पिछले दिनों सीडीओ ने निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया था। जांच में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी की आशंका पर निर्माण कार्य रोकने के साथ ही प्रकरण की जांच के डीपीआरओ को आदेश दिए गए।
बुधवार को जांच पूरी होने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पंचायत सचिव ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया। इसके अलावा ब्लाक रामनगर में तैनात पंचायत सचिन गंगवार और अभिषेक सिंह की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है। सचिन गंगवार ने तत्कालीन प्रधान की मौत के बाद ग्राम निधि से पैसा निकाला था।
मामले की जानकारी पर सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा लेकिन इस पर सुध नहीं ली। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इसी तरह अभिषेक सिंह पर 83 हजार रुपये की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला जांच में सही मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। तीसरी बार नोटिस जारी करने के बाद भी जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई।
