विदेश मंत्री बोले- काबुल से भारतीयों को निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एक बार फिर वायुसेना के सी-17 विमान को अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए काबुल भेजा जा सकता है। इसके लिए भारतीय अधिकारी लगातार अमेरिका के संपर्क में हैं। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट का नियंत्रण अमेरिका के पास है। सूत्रों के अनुसार ऐसे संकेत है कि अगले 72 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर …

नई दिल्ली। एक बार फिर वायुसेना के सी-17 विमान को अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए काबुल भेजा जा सकता है। इसके लिए भारतीय अधिकारी लगातार अमेरिका के संपर्क में हैं। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट का नियंत्रण अमेरिका के पास है। सूत्रों के अनुसार ऐसे संकेत है कि अगले 72 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर यात्री विमानों की भी आवाजाही शुरू हो सकती है।

संभव है कि नागरिक उड़ानों की बहाली से पहले आज भारत काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद अपने नागरिकों और वीजा धारकों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष विमान भेजे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान के हालात पर पूरा नजर बनाए हुए है और वहां से भारतीयों को निकालना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

 

संबंधित समाचार