मुनव्वर राणा का विवादित बयान- जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अफगानिस्तान में तालिबानी ने अपनी हुकुमत शुरू कर दी है। अफगानिस्तानियों में अब भी डर बना हुआ है। इन सबके बीच भारत में सियासत से जुड़े लोग बयानबाजी करने में जुड़े हैं ज्यादातर ने भारत को अफगानिस्तान से आंकना शुरू कर दिया है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान को लेकर विवादित बयान देते …

लखनऊ। अफगानिस्तान में तालिबानी ने अपनी हुकुमत शुरू कर दी है। अफगानिस्तानियों में अब भी डर बना हुआ है। इन सबके बीच भारत में सियासत से जुड़े लोग बयानबाजी करने में जुड़े हैं ज्यादातर ने भारत को अफगानिस्तान से आंकना शुरू कर दिया है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबान को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर ही है। पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है, अगर राम से काम है तो ठीक वरना कुछ नहीं। मुनव्वर राणा ने कहा कि हिन्दुस्तान को तालिबान से डरने की ज़रुरत नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान से जो हजारों बरस का साथ है उसने कभी हिन्दुस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

संबंधित समाचार