Diesel Price: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, जानें अपने शहर के रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। डीजल के दामों में  दो दिन से मामूली गिरावट जारी है लेकिन पेट्रोल के कीमतों में बदलाव नहीं है। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण गुरूवार को लगातार दसरे दिन देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 32 वें दिन स्थिर …

नई दिल्ली। डीजल के दामों में  दो दिन से मामूली गिरावट जारी है लेकिन पेट्रोल के कीमतों में बदलाव नहीं है। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण गुरूवार को लगातार दसरे दिन देश में डीज़ल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 32 वें दिन स्थिर रही। मंगलवार को भी चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी।

दिल्ली में गुरूवार को इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।

दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से तेल की मांग में सुधार नहीं हो पा रही है। तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज कारोबार शुरू होते ही ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 67.41 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.53 प्रतिशत उतरकर 64.46 डॉलर पर आ गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। डीजल के दामों में गिरावट के बाद  मुंबई 97.04, चेन्नई94.02, कोलकाता92.57 रूपए प्रति लीटर डीजल हो गया है।

संबंधित समाचार