यूपी: तालिबान पर पहली बार बरसे मुख्यमंत्री योगी, समर्थन करने वालों को लगाई फटकार
लखनऊ। अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा किए गए कब्जे को लेकर जहां कुछ लोग इसे सही जायज बता रहे है तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कुछ जनप्रतिनिधि जहां तलीबन इस हरकत का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उत्तर …
लखनऊ। अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा किए गए कब्जे को लेकर जहां कुछ लोग इसे सही जायज बता रहे है तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कुछ जनप्रतिनिधि जहां तलीबन इस हरकत का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में बोलते हुए तालिबान का समर्थन करने वालों पर जमकर निशाना साधा और महिलाओं व बच्चों पर तालिबान द्वारा की जारी रही क्रूरता का भी जिक्र किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग बेशर्मी के चलते तालिबान का समर्थन कर रहे हैं और उनकी इस हरकत पर खुशी जता रहे हैं। ऐसे लोगों को एक्सपोज करना चाहिए। इसके साथ ही सीएम योगी ने पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सूबे में हुए जिला पंचायत चुनाव में 46 फीसदी महिलाएं और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में 56 फीसदी महिला नेता चुनी गईं।
लेकिन कुछ लोग बेशर्मी की वजह से तालिबान का समर्थन और तारीफ कर रहे हैं, बाद में यही लोग महिला कल्याण की बात करते हैं, ऐसे लोगों एकसपोज करना चाहिए। बता दें कि यूपी की संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क व मशहूर शायर मुनव्वर राना समेत कई लोगों ने तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए कब्जे जायज ठहराते हुए इसकी तारीफ की है।
