रामपुर: थाने पहुंची युवती और बोली- मेरी शादी करा दो, पुलिस ने प्रेमी को बुलवाया और फिर…
सैदनगर (रामपुर)। प्रेमी से शादी करने के लिए युवती थाने पहुंच गई। पहले भी युवती दो बार शादी की कोशिश कर चुकी थी। लेकिन उम्र कम होने के कारण उसे कामयाबी नहीं मिली। मामला पुलिस तक आने के बाद प्रेमी और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के …
सैदनगर (रामपुर)। प्रेमी से शादी करने के लिए युवती थाने पहुंच गई। पहले भी युवती दो बार शादी की कोशिश कर चुकी थी। लेकिन उम्र कम होने के कारण उसे कामयाबी नहीं मिली। मामला पुलिस तक आने के बाद प्रेमी और उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव का है।
मुरादाबाद क्षेत्र की युवती थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी के साथ शादी कराने की गुहार लगाई। युवती का आरोप था वह पहले भी दो बार थाने आ चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। युवती के तेवर देख पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाया।
पहले तो युवक शादी से मुकर गया लेकिन युवती के कहने पर बाद में प्रेमी शादी के लिए तैयार हो गया। समझौते के मुताबिक देर रात को शादी की जाएगी। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कमलेंद्र कुमार ने बताया दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
