शाहजहांपुर: शराब पकड़वाने की रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलान(शाहजहांपुर), अमृत विचार। कच्ची शराब पकड़वाने की रंजिश में एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बचाने आए उसके भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ ने मुआयना किया। थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में सुनीत कुमार(35) और दयाराम ने गांव के बाहर एक बाग में बैठकर गुरुवार …

कलान(शाहजहांपुर), अमृत विचार। कच्ची शराब पकड़वाने की रंजिश में एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बचाने आए उसके भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ ने मुआयना किया।

थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में सुनीत कुमार(35) और दयाराम ने गांव के बाहर एक बाग में बैठकर गुरुवार को शराब पी। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई होने लगी। दयाराम ने अपने परिवार के सदस्यों को बुला लिया और लाठी-डंडों से सुनीत पर हमला कर दिया। हमलावर तब तक उसकी पिटाई करते रहे जब तक सांसे थम नहीं गई। छोटा भाई जोधा बचाने के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी फरार हो गए।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल जोधा को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। सुनीत के परिजनों से पूछताछ की और ग्रामीणों के बयान लिए। मृतक के पिता रूपराम की तहरीर पर पुलिस ने दयाराम समेत अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक की पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रहीं हैं।

संबंधित समाचार